सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत

कोडरमा : सुप्रीम कोर्ट द्वारा कर्नाटक में भाजपा को राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने के लिए दिये गये 15 के समय में कटौती करते हुए 19 मई तक फ्लोर टेस्ट पर खरा उतरने का आदेश पालन किया है. वहीं एंग्लो इंडियन विधायक के मनोनयन पर भी रोक लगाया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का […]

कोडरमा : सुप्रीम कोर्ट द्वारा कर्नाटक में भाजपा को राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने के लिए दिये गये 15 के समय में कटौती करते हुए 19 मई तक फ्लोर टेस्ट पर खरा उतरने का आदेश पालन किया है. वहीं एंग्लो इंडियन विधायक के मनोनयन पर भी रोक लगाया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है. जिला उपाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा है कि यह फैसला महामहिम के लिए लोकतंत्र की रक्षा करने का सबक है. स्वागत करनेवालों में जिला पर्यवेक्षक रविशंकर यादव, प्रवक्ता संजय शर्मा, सुबोध कुमार, अरविंद सेठ, मुखिया महेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, रामलखन पासवान, गणेश स्वर्णकार, विमल सरावगी, संजय सेठ, भागीरथ पासवान, रामप्रसाद यादव, हिमांशु शर्मा आदि के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >