अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के हरली गांव के पास चल रहे महुआ शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. डैम ओपी के प्रभार में चल रहे एसआइ सीएन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव की नदी के छोर में चल रही शराब की भट्ठियों को ध्वस्त […]

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के हरली गांव के पास चल रहे महुआ शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. डैम ओपी के प्रभार में चल रहे एसआइ सीएन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव की नदी के छोर में चल रही शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. मौके पर से पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ भी बरामद किया,जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि टुन्नु यादव व अन्य द्वारा शराब का कारोबार किये जाने की जानकारी सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >