प्रलोभन देकर नाबालिग का शोषण, पकड़ाया

मरकच्चो थाना में पीड़ता ने दिया आवेदन मरकच्चो : थाना क्षेत्र के महुगांय पंचायत के लालगढ़ गांव में एक नाबालिग को पैसे व मोबाइल फोन खरीद कर देने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है. दिये गये […]

मरकच्चो थाना में पीड़ता ने दिया आवेदन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के महुगांय पंचायत के लालगढ़ गांव में एक नाबालिग को पैसे व मोबाइल फोन खरीद कर देने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने दुरोडीह (डोमचांच थाना) से अपने मामा व मौसी की शादी में लालगढ़ आयी थी. शुक्रवार की शाम को महथाडीह (डोमचांच थाना) निवासी सोनू कुमार (22 वर्ष) लालगढ़ पंहुचा और मोबाइल व पैसे का प्रलोभन देकर मोबाइल खरीदने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल से गांव से बाहर एक सूनसान जगह पर ले गया.

वहां उसने उसका शारीरिक शोषण किया. इसी दौरान ढूढ़ते हुए उसके नाना व कई परिजन उधर पहुंचे और उक्त युवक को पकड़ लिया. तब इसकी सूचना पुलिस को दी. इस दौरान युवक शादी कर लेने की बात भी कह रहा था. आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन की सदस्य सुनीता देवी व पीएलवी अशोक कुमार यादव भी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >