शराब की भट्ठियां तोड़ी गयीं

कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बड़कीबागी जंगल और बेकोबार में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बड़कीबागी जंगल में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया. वहीं पांच क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया […]

कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बड़कीबागी जंगल और बेकोबार में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बड़कीबागी जंगल में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया. वहीं पांच क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया. हालांकि शराब बनाने के आरोपी फरार होने में सफल रहे. वहीं बेकोबर में प्रताप सुंडी के घर से 40 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गयी. आरोपी फरार होने में सफल रहा. उत्पाद निरीक्षक श्री नाग ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >