जयनगर : केटीपीएस बांझेडीह प्लांट में मेंटेनेंस का कार्य कर रही टेक कंपनी के मजदूरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. हालांकि आज प्रबंधन व कंपनी के साथ वार्ता होनी थी, मगर नहीं हुई. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि साइड इंचार्ज की मनमानी व मजदूरों के हक व अधिकार का हो रहे हनन के खिलाफ यह आंदोलन किया गया है.
इस पूरे प्रकरण में मध्यस्थता की भूमिका निभाने के बजाय डीवीसी प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है. यूनियन के सचिव विजय पासवान ने बताया कि इस कंपनी में कार्यरत तीन सुपरवाइजर अभिषेक कुमार यादव व सुखदेव साव व मनोज यादव का गेट पास अकारण रोक दिया गया. मजदूरों को समय पर मानदेय तथा कार्य के दौरान सेफ्टी सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन के इशारे पर कंपनी मजदूरों को शोषण कर रही है. नौ मई से अनिश्चितकालीन के लिए प्लांट के तीनों गेटों को जाम किया जायेगा. वहीं छोटू यादव ने कहा कि अपने वादे से मुकरना डीवीसी की आदत बन गयी है. मौके पर बहादुर यादव, जमुना पासवान, रंजीत कुमार यादव, विनोद पासवान, विकास कुमार यादव, गुरु सहाय यादव, अशोक पासवान, किशोर कुमार यादव, सनवर अंसारी, सुरेश यादव, महावीर यादव, संजय यादव, अमित कुमार, राजेश यादव, सुरेश यादव, भैरोलाल प्रसाद, बालदेव कुमार, पवन कुमार शर्मा, कुरेश यादव, केदार यादव, बनवारी यादव, रोबिन मंडल, बसारत अंसारी, महावीर यादव आदि मौजूद थे.
