प्रत्येक गांव के निवासियों की जीवन स्थिति का आकलन होगा : डालसा

डालसा का 90 दिवसीय सघन जागरूकता और जनसंपर्क अभियान शुरू

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 90 दिवसीय सघन जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का मंगलवार की शुरुआत की गयी. अभियान की शुरुआत में स्थानीय न्यायालय परिसर से मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसमें न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ और अन्य कर्मी बैनर और तख्ती लेकर भगत सिंह चौक तक गये. इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि 90 दिवसीय अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में पहुंचकर वहां के निवासियों की जीवन स्थितियों का आकलन किया जायेगा. जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपयुक्त सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. अभियान के तहत घर-घर विधिक जागरूकता अभियान, विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री का वितरण तथा अंतर-विभागीय समन्वय कार्यक्रम और महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों जैसे कमजोर वर्गों हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके तहत खूंटी उपकारा के निरुद्ध बंदियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा. उनकी न्यायालय में विधिक प्रतिनिधित्व की स्थिति का आकलन किया जाएगा और आवश्यकता होने पर बिना विलंब निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. जहां विचाराधीन बंदियों का अपने परिवार से संपर्क विच्छेद हो गया है, वहां जेल मुलाकात के माध्यम से पुनः संपर्क स्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा.

डालसा का 90 दिवसीय सघन जागरूकता और जनसंपर्क अभियान शुरू

पोस्टर-बैनर और तख्तियां लेकर निकाली गयी प्रभात फेरीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >