प्रभारी डीडीसी ने की जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गयी.

खूंटी. परियोजना निदेशक आइटीडीए सह प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त ने स्कूली बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और इससे संबंधित एसएमएस भेजने की स्थिति, रसोइया-सह-सहायिका को मानदेय भुगतान, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का बेहतर संचालन समेत अन्य की समीक्षा की. उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं बच्चों को नियमित और मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन की उपलब्धता और मध्याह्न भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखने के लिए कहा. मध्याह्न भोजन में अनिवार्य रूप से हरी सब्जी तथा अन्य पोषक आहार का समावेश करने के लिए कहा. बच्चों की स्वास्थ्य जांच और आइएफए की गोली वितरण की जानकारी लेते हुए उप विकास आयुक्त ने नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करने, टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और दवा का वितरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने बीइओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी को प्रत्येक माह अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, मिड-डे मील की ससमय आपूर्ति, मेनू के अनुसार भोजन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर देने के लिए कहा. कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में सिविल सर्जन डॉ एनआर पाठक, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बीईओ सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >