एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप से इट्ठे जाने वाले पथ से एक व्यक्ति लांदूप थाना क्षेत्र के बिचागुटू गांव निवासी मानी मुंडा को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, खूंटी.

पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप से इट्ठे जाने वाले पथ से एक व्यक्ति लांदूप थाना क्षेत्र के बिचागुटू गांव निवासी मानी मुंडा को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. जिसका बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपये आंका गया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पल्सर बाइक में सवार होकर अफीम की बिक्री करने आया हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तस्कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी. इसके बाद वह बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रांची क्षेत्र में अफीम की बिक्री करनेवाला था. उसने अफीम कहां से लाया है, इसकी जानकारी दी है. वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी बताया है. छापेमारी में एसडीपीओ वरुण रजक, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार, एनडीपीएस थाना के मनोज कच्छप व पुलिस बल शामिल थे.

अफीम और नशे की सूचना पुलिस को दें : एसपी

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा है कि पुलिस अफीम और नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलायेगी. जल्द ही इससे संबंधित एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित कारोबार या अन्य जानकारी पुलिस से साझा करें. नशे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >