खूंटी. मुरहू के गोड़ाटोली से रूगड़ी के सायको-उलिहातू पथ तक निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है. जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि पिछले तीन महीने से सड़क पर गिट्टी और डस्ट बिछा कर छोड़ दिया गया है. पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण राहगीरों सहित आसपास के घर के लोग उड़ते धूल से परेशान हैं. पुल-पुलिया के निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है. डायवर्सन बनाने में भी खानापूर्ति किया गया है. उन्होंने कहा कि यह सड़क मुरहू प्रखंड मुख्यालय को दो दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाला प्रमुख सम्पर्क पथ है. इस सड़क के कारण लगभग आधा दर्जन विद्यालय आने जाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. उन्होंने बरसात से पूर्व सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का मांग किया है. सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.
सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से
रहू के गोड़ाटोली से रूगड़ी के सायको-उलिहातू पथ तक निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है.
