31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नंवबर को झारखंड आ रही है. जिसे लेकर अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जुटे हुए हैं. डीसी शशि रंजन ने दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी है

Undefined
Jharkhand foundation day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी 6

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नंवबर को झारखंड आ रही हैं. इसे लेकर अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जुटे हुए हैं. डीसी शशि रंजन ने दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी है और इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दे दिये हैं.

Undefined
Jharkhand foundation day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी 7

भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में भी सुरक्षा व्यवस्था अभी से चाक-चौबंद कर दी गई है. उलिहातू में राष्ट्रपति बिरसा मुंडा को नमन करेगी. उनके स्वागत के लिए पहले से ही वहां पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे.

Undefined
Jharkhand foundation day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी 8

डीसी ने शशि रंजन बताया कि सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किये गये हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है. जो भी लोग देखने के लिए आएंगे उन्हें बैरिकेडिंग के अंदर ही रहना होगा. इस दौरान वे बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगी.

Undefined
Jharkhand foundation day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी 9

बिरसा मुंडा कांप्लेक्स में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर द्रौपदी मुर्मू माल्यार्पण करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उलिहातू क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से ही वाहनों की नो इंट्री रहेगी. उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए उलिहातू को सैनिटाइज किया जाएगा. सभी और बैरिकेडिंग लगायी जाएगी.

Undefined
Jharkhand foundation day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए खूंटी के उलिहातू में तैयारी जोरों पर है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

रिपोर्ट : चंदन कुमार, उलिहातू, खूंटी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें