फ्रेशर्स पार्टी सह क्रिसमस गैदरिंग

खूंटी के बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं रिसर्च के बिरसा नर्सिंग संस्थान में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी सह क्रिसमस गैदरिंग हुआ

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी के बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं रिसर्च के बिरसा नर्सिंग संस्थान में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी सह क्रिसमस गैदरिंग हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि खूंटी धर्मप्रांत के वीकर जनरल फादर बिशु बेंजामिन आइंद और संस्थान के चेयरमैन अषोक भगत ने केक काटकर किया. वहीं चरनी का भी उदघाटन किया. इस अवसर पर फादर बिशु बेंजामिन ने प्रार्थना की. वहीं अपने संबोधन में फ्रेशर्स को शुभकामनायें दी. उन्होंने कहा कि टस्ट के सदस्य की बहुत बड़ी सोच है कि इस क्षेत्र में इतना बड़ा संस्थान आया. उन्होंने संस्थान के चिकित्सकों को भी शुभकामनायें दी. उन्हें सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रभु यीशु के संदेशों को बताया. कहा कि उनका जन्म मानवता के लिए हुआ था. संस्थान भी क्षेत्र के लोगों की सेवा करे. चेयरमैन अशोक भगत ने भी सभी फ्रेशर्स को शुभकामनायें दी. वहीं सभी को क्रिसमस और नये साल को लेकर शुभकामनायें दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान के सीइओ डॉ आरके राय, सीएमओ डॉ अजय नेहरू, नर्सिंग निदेशक विनीता खलखो, फादर बेनेडिक्ट बारला, फादर अनिल होरो, फादर पॉल नाग, फादर अमित बारला, अर्पणा हंस, संध्या मुंडू, प्रभु शंकर राम, राहुल राय सहित संस्थान की छात्रायें और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >