महात्मा एनडी ग्रोवर स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया

महत्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में बुधवार को पृथ्वी दिवस मना

तोरपा. महत्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम उप प्रधानाचार्या उषा हंस ओझा के निर्देशन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी. छात्रों ने नाटक, सुंदर प्रॉप्स, गीत एवं नृत्य के माध्यम से पृथ्वी को बचाने और स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखने का संदेश दिया. संचालन विद्यालय की शिक्षिका मुनमुन कुमारी व ममता कंडुलना ने किया. मौके पर अनंत कुमार नंद, दीपक केसरी, सुसारी होरा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे. प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने सभी से पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >