कर्रा. कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर की गयी. समारोह में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिसमें विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किये गये कार्य को दर्शाया. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में समानता और शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया.
बीएड कॉलेज में मनी डॉ आंबेडकर की जयंती
कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
