तोरपा. संत जोसेफ उच्च विद्यालय तोरपा में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया. बाल संसद के कुल 11 मंत्रियों और उनके सहायकों का चयन छात्रों द्वारा प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रेभ. फादर अनिल बिलुंग ने नव निर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाई. कक्षा दसवीं के छात्र विनीत होरो प्रधानमंत्री एवं गोवर्धन साहु सुरक्षा व न्याय मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए. बाल संसद के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ शिक्षक रेमंड एक्का, स्नेह सिंचित भेंगरा व सुरेश कुमार नाग को मनोनीत किया गया. संचालन ईस्माइल आईंद ने किया. मौके पर सकलदेव सिंह, जेकब विल्सन कंडुलना आदि उपस्थित थे.
संत जोसेफ हाई स्कूल में बाल संसद का गठन
संत जोसेफ उच्च विद्यालय तोरपा में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया.
