ट्रक पलटा, खलासी की मौत

सिल्ली : मुरी-गोला मार्ग लोदमू के समीप शनिवार की रात चिप्स से लदा ट्रक(जेएच 02-8886) पलट गया. हादसे में ट्रक के खलासी फुसरो निवासी रमण महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक का इलाज सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची […]

सिल्ली : मुरी-गोला मार्ग लोदमू के समीप शनिवार की रात चिप्स से लदा ट्रक(जेएच 02-8886) पलट गया. हादसे में ट्रक के खलासी फुसरो निवासी रमण महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

चालक का इलाज सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार ट्रक चिप्स लेकर गम्हरिया से हजारीबाग जा रहा था. तभी लोदमू के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के क्रम में ट्रक पलट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >