बुंडू. सेलिएंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन छह के तहत बुंडू ट्रायल्स का आयोजन रमेश सिंह मुंडा 2 उच्च विद्यालय, बुंडू में संपन्न हुआ. ट्रायल में लगभग 250 युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 90 से अधिक बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी रूप से सराहनीय रही. कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, किस्टो कुमार बेसरा व एसडीपीओ बुंडू, ओम प्रकाश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजन में राजकुमार बिंझिया, भूमिका कुमारी व नव चालक संघ ने सहयोग दिया. मौके पर सेलिएंस फाउंडेशन के निदेशक चंद्रकांत महतो, रेफरी एसोसिएशन के धनु नाग, पवन, अजीत, दीपु, उत्तम, देवकी, वर्षा, सपना व सीमा मौजूद थे.
सेलायंस फाउंडेशन खेल में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया
इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन छह के तहत बुंडू ट्रायल्स का आयोजन रमेश सिंह मुंडा 2 उच्च विद्यालय, बुंडू में संपन्न हुआ.
