नॉर्वे का दल मैक्लुस्कीगंज के जागृति विहार पहुंचा

मैक्लुस्कीगंज : नॉर्वे के रिंग रीके शहर के मशहूर वायलिन वादक सह शिक्षक एर्लिंग पीटरसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय शिक्षक व छात्रों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज स्थित जागृति विहार आये हैं. जागृति विहार के राजेश प्रशांत ने बातचीत के क्रम में बताया की दल दिल्ली, बनारस, बोध गया होते हुए जागृति विहार […]

मैक्लुस्कीगंज : नॉर्वे के रिंग रीके शहर के मशहूर वायलिन वादक सह शिक्षक एर्लिंग पीटरसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय शिक्षक व छात्रों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज स्थित जागृति विहार आये हैं.

जागृति विहार के राजेश प्रशांत ने बातचीत के क्रम में बताया की दल दिल्ली, बनारस, बोध गया होते हुए जागृति विहार आये हैं. छात्र विभिन्न विषयों के अध्ययन पर मैक्लुस्कीगंज व आसपास के डुमारो, चट्टीनदी, लपरा में रह रहे आदिम जनजाति, मल्हार बिरहोर व आदिवासियों की परंपरा, वेशभूषा, रोजगार, रहन-सहन आदि के बारे में जानकारी ली. साथ ही कोयलांचल का भी दौरा किया. इस दौरान सुशील तिवारी, कांशीनाथ ठाकुर, विन्सेंट खेस आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >