31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड पंचायत चुनाव: राज्य के 21 जिलों में 68.15 फीसदी वोटिंग, जानें जिलावार वोटिंग की स्थिति

झारखंड में पंचायत चुनाव का पहला चरण सपंन्न हो गया. शुक्रवार की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी रूझान देखा गया. पहले चरण में 68.15 फीसदी वोटिंग हुई.

Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड के 21 जिलों में पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाता बिना किसी डर के मतदान करने घर से बाहर निकले. राज्य के 1,127 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार (14 मई, 2022) की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. पहले चरण में 68.15 फीसदी वोटिंग हुई.फीसदी वाेटिंग हुई है. इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी काफी देखी गयी. कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

जिलावार वोटिंग की स्थिति

जिला : वोटिंग (फीसदी में)

रांची : 71.31

हजारीबाग : 63

साहिबगंज : 73.60

गढ़वा : 69.76

गिरिडीह : 72.51

चतरा : 68.47

लातेहार : 63.09

पलामू : 65.43

धनबाद : 73.62

देवघर : 76.26

लोहरदगा : 61.00

गुमला : 63.13

सिमडेगा : 63.37

गोड्डा : 62

पाकुड़ : 75.06

दुमका : 65.19

पश्चिमी सिंहभूम : 64.13

सरायकेला-खरसावां : 72.11

पूर्वी सिंहभूम : 66.36

वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव से कम हुई वाेटिंग

शनिवार को हुए पहले चरण के चुनाव में वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव से कम वोटिंग हुई. पिछले पंचायत चुनाव के पहले चरण में 74.49 % मतदान हुआ था. इस बार 68.15 फीसदी ही मतदान हुआ. राज्य में सबसे अधिक 76.26 फीसदी मतदान देवघर में और सबसे कम लोहरदगा में 61.65 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है. हांलाकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 15 मई को मतदान के अंतिम प्रतिशत की घोषणा की जायेगी.

प्रखंडवार वोटिंग की स्थिति

– रांची में 71.31 फीसदी मतदान
प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
बुंडू : 72.63
सोनाहातू : 71.35
राहे : 69.40
तमाड़ : 71.53

– हजारीबाग के पांच प्रखंड में करीब 63 फीसदी मतदान
प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)

पदमा 67.95
चलकुशा : 70.67
बरही : 71.00
चौपारण : 65.06
बरकट्ठा : 66.25

Also Read: Jharkhand Panchayat Chunav Live: लातेहार के तीन प्रखंड में 63 फीसदी मतदान, महिलाओं में दिखा उत्साह

– साहिबगंज में 73.60 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
बोरियो : 66.84
बरहरवा : 78.83
पतना : 75.14

– गिरिडीह जिले में 72.46 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
गिरिडीह : 73.86
गांडेय : 72.41
जमुआ : 71.54

– गढ़वा जिले में 69.76 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
चिनिया : 73.00
रंका : 70.00
रमकंडा : 67.00
भंडरिया : 69.61
बढ़गड़ : 68.72

– धनबाद में 73.62 प्रतिशत मतदान
प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
तोपचांची : 72.33
टुंडी : 73.15
पूर्वी टुंडी : 75.48

– देवघर में 76.26 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)
देवघर : 75.69
देवीपुर : 76.35
मोहनपुर : 76.75

– पलामू में 65.43 प्रतिशत मतदान
प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में)

उंटारी रोड : 65.84
पीपरा : 68.86
हैदरनगर : 60.16
मोहम्मदगंज : 60.30
हुसैनाबाद : 67
हरिहरगंज : 70.04

– सिमडेगा में 63.37 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (प्रतिशत में)

पाकरटांड़ : 66.82

कुरडेग : 62.51

केरसई : 61.65

बोलबा : 63.04

Also Read: प्रभात खबर चुनाव चौपाल : हजारीबाग की सांढ़ पंचायत के वोटर्स ने गिनाए समस्या, भ्रष्टाचार बना चुनावी मुद्दा

– लातेहार में 63.09 प्रतिशत मतदान

प्रखंड : वोटिंग (प्रतिशत में)
सरयू : 64.43
चंदवा : 60.14
लातेहार : 65.54

– लोहरदगा में 61.00 प्रतिशत मतदान
प्रखंड : वोटिंग (प्रतिशत में)

किस्को : 63.78
पेशरार : 57.45

– गुमला में 63.13 प्रतिशत मतदान
प्रखंड : वोटिंग (प्रतिशत में)

सिसई : 61.10
भरनो : 60.87
रायडीह : 66.17

6,233 पदों के लिए हुई वोटिंग

पहले चरण में 6,233 पदों के लिए वोटिंग हुई. पहले 16,757 पदों के लिए नॉमिनेशन हुआ. इस दौरान 6,231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, 707 पदों पर एक भी नामांकन नहीं होने से इन पदों के लिए मतदान नहीं हुआ. इस तरह से पहले चरण में 6,233 पदों के लिए वोटिंग हुई. इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य के 3,707, मुखिया के 1,127, पंचायत समिति सदस्य के 1,256 और जिला परिषद के 143 पदों के लिए वोटिंग हुई.

6,233 पदों के लिए हुई वोटिंग

पहले चरण में 6,233 पदों के लिए वोटिंग हुई. पहले 16,757 पदों के लिए नॉमिनेशन हुआ. इस दौरान 6,231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, 707 पदों पर एक भी नामांकन नहीं होने से इन पदों के लिए मतदान नहीं हुआ. इस तरह से पहले चरण में 6,233 पदों के लिए वोटिंग हुई. इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य के 3,707, मुखिया के 1,127, पंचायत समिति सदस्य के 1,256 और जिला परिषद के 143 पदों के लिए वोटिंग हुई.

इन पदों के लिए हुई वोटिंग
पद : संख्या

ग्राम पंचायत सदस्य : 3,707
मुखिया : 1,127
पंचायत समिति सदस्य : 1,256
जिला परिषद : 143

Also Read: पहले चरण का चुनाव कराने गुमला के 2196 मतदान कर्मी पहुंचे बूथ, CRPF और JJ की सुरक्षा में होगी वोटिंग

30,221 प्रत्याशियों का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद

पहले चरण के पंचायत चुनाव में 21 जिलों के 72 प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए 30,221 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद हो गया है. इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 और जिला परिषद सदस्य के लिए 815 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद हो गया है.

विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की संख्या
पद : प्रत्याशियों की संख्या

ग्राम पंचायत सदस्य : 17,822
मुखिया : 6,890
पंचायत समिति सदस्य : 4,694
जिला परिषद सदस्य : 815

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें