21.1 C
Ranchi
Saturday, March 30, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : साहिबगंज की 4 ऐसी पंचायतें, जहां ST वोटर्स नहीं, फिर भी मुखिया सीट है रिजर्व

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड की चार पंचायतें ऐसी हैं जहां एक भी अनुसूचित जनजाति का वोटर नहीं है. इसके बावजूद इन चारों पंचायतों में मुखिया सीट रिजर्व है. ऐसा 2011 की जनगणना में इन पंचायतों में ST लोगों के दर्शाने से हुआ है.

Jharkhand Panchayat Chuanv 2022: झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज हो गयी है. सभी पंचायतों में मुखिया पद के लिए नॉमिनेशन भी हो रहे हैं. साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र की चार ऐसी पंचायतें हैं, जहां एक भी अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe-ST) वोटर नहीं हैं. इसके बावजूद इन पंचायतों में मुखिया का पद ST के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

साहिबगंज के चार पंचायतों का जानिए हाल

बता दें कि साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड स्थित श्रीकुंड, दरियापुर, पलाशबोना और महाराजपुर चार ऐसी पंचायतें हैं, जहां वोटर्स की कुल संख्या 18,232 है. इन चारों पंचायतों में कुल 51 वार्ड भी है. इनमें एक भी ST वोटर्स नहीं है. इसके बावजूद इन चारों पंचायतों में मुखिया का पद ST के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

2011 की जनगणना में कुछ ST को दिखाया गया

झारखंड गठन के बाद पहली बार जब 2010 में पंचायत चुनाव हुआ था, उस वक्त पलाशबोना एवं श्रीकुंड पंचायत में मुखिया का पद सामान्य था. केवल दरियापुर और महाराजपुर पंचायत ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था. लेकिन, 2011 की जनगणना के अनुसार, श्रीकुंड एवं पलाशबोना पंचायत में कुछ ST को निवास करते दिखाया गया था. इस कारण जब फिर से वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव हुए, तो श्रीकुंडा और पलाशबोना पंचायत को ST के लिए आरक्षित कर दिया गया.

Also Read: गांव की सरकार : पहले चरण के चुनाव के लिए 39 हजार से अधिक लोगों ने किया नॉमिनेशन, सोमवार से स्क्रूटनी

उप मुखिया संभालते मुखिया का काम

इस प्रकार, बरहरवा की चार पंचायतों में मुखिया का चुनाव ही नहीं हुआ था. उप मुखिया द्वारा ही मुखिया का सारा काम इन पंचायतों में किया जाता है. बता दें उप मुखिया का चुनाव वार्ड सदस्यों द्वारा किया जाता है. इस बार के पंचायत चुनाव में भी यहां पर मुखिया पद का चुनाव नहीं हो पाएगा, क्योंकि इन चारों पंचायतों में एक भी ST वोटर्स नहीं हैं.

वोटर लिस्ट में एक भी ST वोटर नहीं : बरहरवा बीडीओ

इस संबंध में बरहरवा बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू कहते हैं कि वर्ष 2015 के चुनाव में यहां पर मुखिया का पद खाली था. उप मुखिया द्वारा ही मुखिया का संपूर्ण कार्य किया जाता था. इस साल भी यहां मुखिया का पद आरक्षित रहने के कारण यह पद खाली रहेगा. इन चारों पंचायतों में ST कोटा के एक भी वोटर्स नहीं हैं. ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि वर्ष 2011 की जनगणना में यहां पर ST वोटर्स को दिखाया गया है, जबकि वोटर लिस्ट में एक भी ST वोटर्स नहीं हैं.

चार पंचायतों में वोटर्स की स्थित

श्रीकुंड पंचायत के 12 वार्डों का हाल

वार्ड संख्या : मतदान केंद्र का नाम : कुल वोटर
01 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दरजी टोला, अंधारकोठा उत्तर भाग : 379
02 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दरजी टोला, अंधारकोठा दक्षिण भाग : 348
03 : अलिया मदरसा, अंधारकोठा : 249
04 : उत्पाद सह बिक्री केंद्र, अंधारकोठा : 265
05 : आंगनबाड़ी केंद्र, अंधारकोठा (कोड-146) : 240
06 : पंचायत भवन, श्रीकुंड : 291
07 : राजकीय मध्य विद्यालय, श्रीकुंड : 263
08 : आंगनबाड़ी केंद्र, श्रीकुंड (कोड-180) : 349
09 : आंगनबाड़ी केंद्र, पठानटोला (कोड-145) : 348
10 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, चाकपाड़ा : 391
11 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, चाकपाड़ा : 418
12 : मिल्लत उच्च विद्यालय, श्रीकुंड : 369

Also Read: गांव की सरकार : चुनावी रंग में रंगने लगा गढ़वा, गाजे-बाजे के साथ नॉमिनेशन करने पहुंच रहे प्रत्याशी

दरियापुर पंचायत के 14 वार्डों की स्थिति

वार्ड संख्या : मतदान केंद्र का नाम : कुल वोटर
01 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, काकजोल पश्चिम हरिजन टोला : 333
02 : आलिया मदरसा, काकजोल, बथानपाड़ा : 361
03 : आंगनबाड़ी केंद्र, काकजोल (कोड संख्या- 133) : 371
04 : उर्दू प्राथमिक कन्या विद्यालय, काकजोल उत्तरी भाग : 369
05 : उर्दू प्राथमिक कन्या विद्यालय, काकजोल दक्षिणी भाग : 411
06 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर बड़ी मस्जिद टोला उत्तर भाग : 377
07 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर बड़ी मस्जिद टोला दक्षिणी भाग : 413
08 : आंगनबाड़ी केंद्र, काकजोल (कोड संख्या- 135) : 379
09 : आंगनबाड़ी केंद्र, काकजोल (कोड संख्या- 212) : 436
10 : आंगनबाड़ी केंद्र, काकजोल (कोड संख्या- 136) : 402
11 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पीरपोखर : 401
12 : डबाकरा (बुनकर) भवन, दरियापुर : 314
13 : पंचायत भवन, दरियापुर : 386
14 : राजकीय मध्य विद्यालय, काकजोल : 270

पलाशबोना पंचायत के 14 वार्डों की स्थिति

वार्ड संख्या : मतदान केंद्र का नाम : कुल वोटर
01 : प्राथमिक विद्यालय, नया पलाशबोना उत्तरी भाग : 302
02 : प्राथमिक विद्यालय, नया पलाशबोना दक्षिणी भाग : 306
03 : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जोरपोखर : 345
04 : पंचायत भवन, पलाशबोना उत्तरी भाग : 313
05 : पंचायत भवन, पलाशबोना दक्षिणी भाग : 383
06 : आलिया मदरसा, पलाशबोना उत्तरी भाग : 404
07 : आलिया मदरसा, पलाशबोना दक्षिणी भाग : 404
08 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पलाशबोना पुराना भवन उत्तरी भाग : 398
09 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पलाशबोना पुराना भवन दक्षिणी भाग : 376
10 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पलाशबोना नया भवन उत्तरी भाग : 361
11 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पलाशबोना नया भवन दक्षिणी भाग : 271
12 : आंगनबाड़ी केंद्र, पलाशबोना दक्षिण टोला (कोड संख्या-150) : 275
13 : आंगनबाड़ी केंद्र, ग्वालपाड़ा (कोड संख्या- 218) : 310
14 : आंगनबाड़ी केंद्र, तलबड़िया (कोड संख्या- 202) : 348

महाराजपुर पंचायत के 11 वार्डों की स्थिति

वार्ड संख्या : मतदान केंद्र का नाम : कुल वोटर
01 : मध्य विद्यालय, मोगलपाड़ा नया भवन उत्तरी भाग : 390
02 : मध्य विद्यालय, मोगलपाड़ा नया भवन दक्षिणी भाग : 279
03 : मध्य विद्यालय, मोगलपाड़ा पुराना भवन उत्तरी भाग : 356
04 : मध्य विद्यालय, मोगलपाड़ा पुराना भवन दक्षिणी भाग : 334
05 : आलिया मदरसा, मोगलपाड़ा : 422
06 : आंगनबाड़ी केंद्र, मोमिनपाड़ा -28 : 326
07 : पंचायत भवन, महाराजपुर उत्तरी भाग : 446
08 : पंचायत भवन, महाराजपुर दक्षिणी भाग : 472
09 : प्राथमिक विद्यालय, महाराजपुर उत्तरी भाग : 362
10 : प्राथमिक विद्यालय, महाराजपुर दक्षिणी भाग : 431
11 : आंगनबाड़ी केंद्र, महाराजपुर हरिजनपाड़ा – 239 : 485

Also Read: हजारीबाग की पिंडारकोण पंचायत बनी राज्य की सर्वश्रेष्ठ पंचायत,सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव थीम पर हुआ चयन

रिपोर्ट : विकास जायसवाल, बरहरवा, साहिबगंज.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें