इंटर साइंस में विद्युत घोष ने जिले में प्राप्त किया तृतीय स्थान

इंटरमीडिएट सांइस, वाणिज्य एवं कला संकाय परीक्षा का परिणाम घोषित होने से नाला में खुशी की लहर है.

प्रतिनिधि, नाला इंटरमीडिएट सांइस, वाणिज्य एवं कला संकाय परीक्षा का परिणाम घोषित होने से नाला में खुशी की लहर है. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला के विज्ञान संकाय से तीन, वाणिज्य में चार एवं कला संकाय में एक छात्र को जिला टॉप टेन में स्थान मिला है. विज्ञान संकाय में विद्युत घोष, पिता राजीव घोष, माता मनजुड़ा घोष एक साधारण परिवार में पले बढ़े हैें. विद्युत घोष ने 467 अंक लाकर जिला में तृतीय स्थान हासिल किया है. बताया कि वह रोजाना दस से बारह घंटे तक कड़ी मेहनत करते थे. इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया है. आगे चलकर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का मन बनाया है. वहीं लोकेश गोराई, पिता परिमल गोराई, माता पुतुल गोरांई ने 460 अंक लाकर जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को दिया है. बताया कि शिक्षकों के अच्छे मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंचे. वहीं सौरव पट्टनायक, पिता मनोजीत पट्टनायक, माता श्यामोली पट्टनायक ने 454 अंक लाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है. वह इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया है. बताया कि नियमित अध्ययन से वह यह स्थान प्राप्त किया. आइएएस बनना चाहते हैं बापी, लाया 452 अंक कुंडहित. राजकीय कृत प्लस टू विद्यालय, बागडेहरी के छात्र बापी गोराई ने 12वीं विज्ञान संकाय में 452 अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में स्थान बनाया है. साधारण परिवार से आने वाली बापी ने अपनी मेहनत, लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. बापी गोराई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को दिया है. बापी का सपना आगे चलकर आइएएस अधिकारी बनना है. गौरतलब है कि बापी के पिता विष्णु गोराई एक किसान हैं, जबकि माता बबली गोराई गृहिणी हैं. इस सफलता से उसके घर में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >