सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी

बस पड़ाव से कोलपाड़ा जाने वाली सड़क में जल जमाव व कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

फतेहपुर. बस पड़ाव से कोलपाड़ा जाने वाली सड़क में जल जमाव व कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. अत्यधिक कीचड़ जमा होने के कारण दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया चालकों को भी काफी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क काफी जर्जर होने के कारण जहां-तहां पर गड्ढे बन हुए हैं, जिससे बारिश में पानी जमा हो जाता है. बताया कि वर्तमान में नाली निर्माण के लिए उक्त सड़क के किनारे गड्ढा खोदा गया है. जिसकी सारी मिट्टी सड़क पर रख दिया गया है. लोगों ने प्रशासन से सड़क के किनारे रखे मिट्टी को हटाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >