तेतुलबंधा गांव में झाड़ियों के बीच बैठकर साइबर ठगी करते तीन आरोपित गिरफ्तार

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 7:01 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

सफलता. जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में की छापेमारी गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से सात मोबाइल व नौ सिम किया गया बरामद : एसपी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड बंद कराने व नया कार्ड जारी कराने के नाम पर कर रहे थे ठगी संवाददाता, जामताड़ा. साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर अपराध थाने की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव में छापेमारी की. तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने और नया कार्ड जारी कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी को अंजाम दे रहे थे. एसपी शंभू कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली कि करमाटांड़ के तेतुलबंधा गांव स्थित सुनसान पलाश एवं पुटुश के झाड़ियों के बीच बैठकर कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं. इस सूचना पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और साइबर अपराध करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. ये तीन साइबर आरोपित हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपितों में धरूवाडीह गांव निवासी महेन्द्र कुमार मंडल, टिंकू कुमार मंडल और विकास कुमार मंडल शामिल हैं. तीनों करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीएनएस, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा दूरसंचार अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित कनेक्शनों की पड़ताल कर रही है. ऐसे करते थे ठगी : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों से संपर्क करते थे. गूगल एप पर विभिन्न कंपनियों और बैंकों के कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को भ्रमित करते थे. बाद में पीड़ितों से एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. महेंद्र मंडल पहले भी साइबर कांड में गया है जेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महेंद्र कुमार मंडल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वह वर्ष 2021 में दर्ज साइबर अपराध थाना कांड संख्या 62/21 में आरोप पत्रित है. इस गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है. 2026 में अब तक 75 साइबर ठग हो चुके हैं गिरफ्तार एसपी ने बताया कि जामताड़ा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक कुल 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. कहा कि साइबर ठगी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. मौके पर साइबर डीएसपी अमित रविदास, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola