महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में करें त्वरित कार्रवाई : एसपी

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:03 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. एसपी शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

एसपी कार्यालय में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन फोटो – 03 बैठक में उपस्थित इंस्पेक्टर व अन्य संवाददाता, जामताड़ा. एसपी शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी हुई. गोष्ठी में जिले में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया. एसपी ने विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने सहित महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों के अनुपालन और जन-जागरुकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की. पुलिस-जनसंपर्क को बेहतर बनाने व आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती अभियान चलाने, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया. कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क, सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा. मोहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया. बताया गया कि जिलांतर्गत विभिन्न कांडों में कुल-55 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मई में जेल भेजा गया है. वहीं क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए गश्ती करने को कहा. क्षेत्र के गंभीर प्रवृत्ति के घटना में शामिल अपराधकर्मियों एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्र के अपराधकर्मियों की सूची तैयार कर उसके गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने को कहा. वैसे महत्वपूर्ण कांडों के अपराधकर्मी जो हाल में जेल से छुटे हैं, उनकी गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. मौके पर साइबर डीएसपी अमित रविदास, एसडीपीओ वसीम रजा व किशोर तिर्कि, इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, बिहारी मरांडी, राजेश मंडल, मनोज महताे सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola