101 सहायक आचार्यों को विद्यालय आवंटित : डीडीसी

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 7:11 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन एवं पदस्थापन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में काउंसेलिंग हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन एवं पदस्थापन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में काउंसेलिंग हुई. काउंसेलिंग में कक्षा छह से आठ तक के चयनित सहायक आचार्यों ने भाग लिया. सामाजिक विज्ञान के 58, विज्ञान एवं गणित विषय के 21 व भाषा विषय के 22 सफल अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग हुई. मेधा क्रमांक के आधार पर विद्यालय चयन का अवसर प्रदान किया गया. पूरी काउंसेलिंग प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई. रिक्त विद्यालयों की सूची प्रदर्शित कर अभ्यर्थियों को मेधा क्रम के अनुसार विद्यालय चयन कराया गया. डीडीसी असीम किसपोट्टा ने कहा कि विभाग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी है. मौके पर डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, पीओ मनोज कुमार, बीणा रानी, बीइइओ मिलन कुमार घोष, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सर्किल मरांडी, शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, सुदर्शन कुमार, प्रधान लिपिक दिलीप हेम्ब्रम, शिक्षक विद्यासागर सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola