बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी : सीओ

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को सीओ चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था. इस दौरान बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बच्चों के शोषण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सीओ ने कहा कि समाज में बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. बच्चों को सुरक्षित वातावरण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके. बैठक में एचआइवी/एड्स एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गयी. बताया कि किसी भी बच्चे के साथ अत्याचार, शोषण पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है. इसके माध्यम से बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है. सीओ ने उपस्थित लोगों से कहा बाल विवाह एवं बाल मजदूरी जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय यादव, चाइल्ड लाइन से अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >