संवाददाता, जामताड़ा. राज्य स्तरीय 20वां बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. डीसी आलोक कुमार ने बालिका खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. डीसी ने कहा कि यह सफलता न केवल आपकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि सभी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम एवं प्रदर्शन की सराहना की. बता दें कि झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 29 से 31 मई 2026 तक गांधी मैदान जामताड़ा में संपन्न 20वां जूनियर राज्यस्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा जिले की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
डीसी ने बालिका खो-खो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जामताड़ा. राज्य स्तरीय 20वां बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.
