मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण पर आयोजित कार्यशाला में अपर समाहर्ता ने कहा
जामताड़ा : मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण के लिए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय के एसजीएसवाइ हॉल में किया गया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण ग्राम स्तर पर किया जायेगा. सामाजिक अंकेक्षण में गांव के लोगों का अधिकार है. मनरेगा के तहत प्रत्येक वर्ष किये गये योजना का अंकेक्षण किया जाता है. योजना आम लोगों के लिए जुड़ा रहता है. कहा : मनरेगा का मुख्य उदेश्य मजदूरों को 100 की गारंटी हर वर्ष दी जाती है. योजना में जो भी राशि खर्च होता है उस राशि का सही रूप से हुये व्यय को देखा जाता है.
मनरेगा से जुड़े सामाजिक अंकेक्षण सही रूप से किया जायेगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा. मौके पर डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने भी सामाजिक अंकेक्षण के बारे में बताया.
मौके पर ये थे मौजूद : बीडीओ अमित कुमार, ज्ञानशंकर जायसवाल, अरविन्द ओझा, पंकज कुमार रवि, बीपीओ चमेली टुडू, प्रदीप टोप्पो, रसीक हेंब्रम, मुखिया, कनीय अभियंता सहित अन्य मौजूद थे.
