साइबर क्राइम के दो आरोपित गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

पुलिस ने नारायणपुर में की छापेमारी जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के निर्देश पर नारायणपुर एवं करमाटांड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दो गांव बांकुडीह एवं मोचियाडीह गांव में छापेमारी कर साइबर अपराधी दो सगे भाई फुरकान अंसारी एवं इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही […]

पुलिस ने नारायणपुर में की छापेमारी

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के निर्देश पर नारायणपुर एवं करमाटांड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दो गांव बांकुडीह एवं मोचियाडीह गांव में छापेमारी कर साइबर अपराधी दो सगे भाई फुरकान अंसारी एवं इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने दोनों जगह से कुल 74 हजार रुपये नगद, एक बुलेट गाड़ी और एक अपाची गाड़ी, एसी, सोफा, टीवी सहित अन्य सामान जब्त किया है. बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों गांव में छापेमारी की गई थी.
जिसमें से बांकुडीह गांव से दो सगे भाई इरफान अंसारी एवं फुरकान अंसारी को गिरफ्तार गया है. साथ ही मोचियाडीह गांव के दो सगे भाई जहरूल अंसारी एवं रहमुल अंसारी के घर में छापेमारी की. लेकिन दोनों आरोपी घर में नहीं मिला. हालांकि दोनों के घर से नगद 68 हजार एवं कीमती सामग्री बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि सभी चारो आरोपी के खिलाफ नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
साइबर क्राइम के …
सभी आरोपी साइबर अपराधी में शामिल है. एसडीपीओ ने बताया कि नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में टीम गठन किया गया था. उक्त टीम द्वारा पहले थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव निवासी आजाद मियां के घर में छापेमारी की गई. जहां से आजाद मियां के दोनों पुत्र फुरकान अंसारी एवं इरफान अंसारी जो साइबर अपराधी में शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया.
दो आरोपित घर से थे फरार
उसके बाद उक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मोचियाडीह निवासी सहदुल अंसारी के घर में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान सहदुल के दोनों पुत्र जहरूल अंसारी एवं रहमुल अंसारी जो साईबर अपराध में शामिल है. दोनों अपराधी घर में नहीं था. इस दौरान पुलिस टीम ने साईबर अपराधी के घर से 68 हजार नगद रूपये, एक बुलेट मोटरसाईिकल जिसका नंबर जेएच 10एडब्ल्यू 7986, 56 इंच का एलईडी टीवी, बंधन बैंक का एक एटीएम कार्ड, बंधन बैंक का एक चेक, एक्ससिस बैंक का चेक बुक, वनांचल ग्रामीण बैंक का एक पासबुक जब्त किया है.
दोनों आरोपित सगे भाई
नगद 74 हजार व कीमती सामान किया जब्त
बरामद सामान
दोनों आरोपितों के घर से चार मोबाइल, आधुनिक सोफा सेट, नगद 6 हजार रूपये, बंधन बैंक का एक एटीएम कार्ड, एसी, अपाची मोटरसाइकिल जिसका नंबर जेएच 21डी 6225, वनांचल ग्रामीण बैंक का तीन पासबुक, बंधन बैंक का एक पासबुक जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >