निंदा . केरल में आरएसएस स्वयंसेवकों की हत्या की निंदा
जामताड़ा : केरल में सीपीएम सरकार समर्थित तत्वों द्वारा हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ता द्वारा विशेष कर संघ की स्वंय सेवकों की हत्या करने के विरोध में देश व्यापारी धरना के तहत बुधवार को जनाधिकार समिति एवं नागरिक मंच द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से आरएसएस के विभाग संचालक सुरेश दास उपस्थित थे. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केरल में मई 2016 में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार बनी है.
माकपा सरकार बनने के बाद केरल में राष्ट्रवादी विचारों के पोषक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित इसके अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या का जो निर्मम दौर चल पड़ा. वह अत्यंत अमानवीय, असहिष्णु अलोकतांत्रिक और निर्ममता की पराकाष्ठा है. कहा : मानवता को शर्मसार करने वाली केरल में चल रही यह घटना वहां की माकपा सरकार द्वारा घोषित है. माकपाई केरल सरकार की सह पर आये दिन राष्ट्रवादी व्यक्तियों
और उनसे जुड़े लोगों की हत्या कर सरकारी संरक्षण पा रहे हैं. कहा : खुद मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपाई द्वारा किए जा रहे राजनीतिक व वैचारिक हत्याओं की विभत्सता से इंसानियत की रूह भी कांप रही है. मौके पर विरेन्द्र मंडल, सुकमुनी हेंब्रम, कृष्णकांत दूबे, गणेश सिंह, सोनू सिंह, सुशील मरांडी, सोमनाथ सिंह, मनीष दूबे, मितेश साह, संतोष मंडल, प्रवीण श्रीवास्तव, निलाम्बर मंडल, बलदेव हांसदा, कुणाल, अनुप राय, बासुदेव मंडल, प्रदीप मंडल, कमलेश मंडल, मुरारी भूषण सिंह, मोहन शर्मा, दिनबंधु राउत, संजय पोद्दार, निमाई सेन, सोनू सिंह, महादेव मुर्मू, अनिकेत शर्मा, मनोज बाउरी, अनूप पांडे, शिवशंकर मंडल, बाटुल झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
