होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ जनजागृति मंच करेगा भूख हड़ताल

मिहिजाम : होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि के खिलाफ झारखंड जन जागृति मंच के संयोजक राकेश लाल दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे. आगामी 6 एवं 7 मार्च को नगर के स्टेशन चौक पर यह धरना आरम्भ होगा. इस संबंध में बुधवार को जनसंपर्क अभियान मंच द्वारा चलाया गया. मंच के संयोजक राकेश लाल […]

मिहिजाम : होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि के खिलाफ झारखंड जन जागृति मंच के संयोजक राकेश लाल दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे. आगामी 6 एवं 7 मार्च को नगर के स्टेशन चौक पर यह धरना आरम्भ होगा. इस संबंध में बुधवार को जनसंपर्क अभियान मंच द्वारा चलाया गया. मंच के संयोजक राकेश लाल ने मौके पर कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स में भारी वृद्धि राज्य सरकार का काफी गलत निर्णय है. सरकार ने सभी नगर निकायों के लिए होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी की है. इनमें से मिहिजाम नगर परिषद में की गई वृद्धि अन्य निकायों से काफी ज्यादा है जो कि सरासर यहां के निवासियों के साथ अन्याय करना है.

मंच ने इसके खिलाफ 30 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय में घेराव कार्यक्रम चलाया था एवं मांग की गई थी कि टैक्स में अविलंब संशोधन कर नये टैक्स दर को निर्धारित किया जाय ताकि इसे चुकाने में आम आदमी भी सक्षम हो सके. लेकिन अब तक नगर परिषद कार्यालय मिहिजाम द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया और न ही कोई जानकारी उपलब्ध कराया गया. जिस कारण मजबूरन मुझे सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा है. मौके पर विनोद राय, शैलेष कुमार, दीपक ठाकुर, अजय उपाध्याय, चन्दन ठाकुर, शिवनन्दन ठाकुर, अरूण ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >