आरोप . जगदीश ने लगाया था लोन स्वीकृत नहीं करने का आरोप
जामताड़ा : मुख्यमंत्री सीधी बात कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिकायतों की समीक्षा किया. इस दौरान जामताड़ा जिला से एक मामला सीधी बात में उठा. मामला नाला प्रखंड के शिकायत संख्या 2016/ 25352 में दाहिनघाटी निवासी जगदीश महतो ने नाला बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शशिनाथ पर आरोप लगाया था कि सरसों तेल मिल खोलने के लिए तीन लाख ऋण का आवेदन दिया गया था. इसके एवज में शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपए घूस भी दिया था.
लेकिन शाखा प्रबंधक द्वारा ऋण के आवेदन की स्वीकृति नहीं किया गया. मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुये संबंधित बैंक प्रबंधक पर कार्रवायी करने का निर्देश दिया. साथ ही शिकायतकर्ता को उक्त बैंक से ऋण की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर डीसी रमेश कुमार दूबे, डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद, एसी विधान चंद चौधरी, आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, एसडीओ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
वहीं आईटी सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने विडियोकांफ्रेसिंग किया. इस दौरान खनन विभाग के तहत अधूरे लीज को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला के सभी पंचायत भवन में इंटरनेट सेवा से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा पंचायत भवनों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए राज्य सरकार राशि भी उपलब्ध करा दिया गया है. जल्द ही इंटरनेट सेवा से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि पंचायत भवन में सभी प्रकार के होने वाले कार्य असानी से निपट सके. मौके पर डीसी रमेश कुमार दूबे, एसीडीओ नवीन कुमार मौजूद थे.
तीन लाख का किया था डिमांड
15 हजार दिये थे घूस के तौर पर
टाल मटोल करते रहे बैंक प्रबंधक
