जलसहिया मांग रहीं 18 हजार मानदेय
जामताड़ा : झारखंड राज्य जल सहिया संघर्ष मोरचा की बैठक मंगलवार को गांधी मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता राज्य कमेटी के मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार यादव ने की. इस दौरान मुख्य संरक्षक श्री यादव ने कहा कि जल सहिया से सरकार काम लेने में पीछे नहीं रहते हैं. लेकिन जलसहिया को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है. जलसहिया को प्रत्येक माह का वेतन बैंक खाता से निर्गत करने की मांग की. कहा : पीएचडी में भष्ट्राचार व्याप्त है और दोषी जलसहिया को बनाया जाता है.
किसी भी हाल में जलसहिया को बदनाम नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर रेणुका मुर्मू, शशिलता मुर्मू, आशा मंडल, सरस्वती टुडू, अनिता मुर्मू, वक्ता हिमांशु शेखर यादव, रूप दां, हिमांशु शेखर मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
ये हैं मांगें
सभी जलसहिया को प्रतिमाह 18 हजार रुपए बैंक खाते से निर्गत किया जाय, दुर्घटना बीमा हो व मौत होने पर 10 लाख रुपये व घायल होने पर दो लाख मिले, सरकार द्वारा निर्धारित देय राशि जैसे यात्रा भत्ता सहित अन्य भत्ता दिया जायेगा. पीएचडी विभाग में व्याप्त भष्ट्राचार पर रोक लगे, जल सहिया को साल में दो बार यूनिफॉर्म दिया जाए.
