धर्मस्थल के पास भवन निर्माण करने को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर हुआ पथराव
जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र के सतसाल के बांसनली टोला में धर्मस्थल के पास घर बनाये जाने पर रविवार को दो गुटों आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से पथरव किया गया. इस घटना से गांव में तनाव का माहौल हो गया. वहीं सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मामले को शांत कराया. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है. धर्मस्थल के पास दूसरे गुट की ओर घर बनाया जा रहा था. इसका विरोध पहले गुट विरोध किया. इसको लेकर रविवार देर शाम को दो गुटों के बीच हल्की झड़प हो गयी.
दोनों पक्ष की ओर से जमकर पत्थर बाजी की की गयी. सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और मामले को शांत कराया. घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है. अभी भी दोनों गुटों के बीच तनाव है. पहले गुट का कहना है कि निर्माण स्थल से पांच कदम आगे ही उनका धर्मस्थल है. इसलिए यहां पर किसी प्रकार का घर का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. इसी बात को लेकर दोनों गुट भिड़ गये. लेकिन पुलिस की सतर्कता से मामलेने तूल नहीं पकड़ा .
