ऑलंपिक मेडल चयन के लिए मिला प्रशिक्षण

जामताड़ा : ऑलंपिक मेडल चयन प्रतियोगिता को लेकर गांधी मैदान में ब्रह्मऋषि संस्था द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मेडल चयन प्रतियोगिता समाहरणालय स्थित आउटडोर स्टेडियम में 13 व 14 मार्च को किया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान ब्रह्मऋषि के निदेशक अंगद सिंह ने बताया कि ऑलंपिक मेडल प्रतियोगिता चयन करने के लिए बच्चों […]

जामताड़ा : ऑलंपिक मेडल चयन प्रतियोगिता को लेकर गांधी मैदान में ब्रह्मऋषि संस्था द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मेडल चयन प्रतियोगिता समाहरणालय स्थित आउटडोर स्टेडियम में 13 व 14 मार्च को किया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान ब्रह्मऋषि के निदेशक अंगद सिंह ने बताया कि ऑलंपिक मेडल प्रतियोगिता चयन करने के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रक्षिक्षण 10 मार्च तक गांधी मैदान में दिया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि गांधी मैदान में प्रतिदिन 10 बच्चे प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं. मौके पर प्रशिक्षक कबड्डी कोच सरोज यादव, छात्र सुजय बाउरी, अफरीना खातुन, गुलिम नवी, अरीना खातुन, अतुल यादव, सिदकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >