मैट्रिक इंटर की परीक्षा आज से शुरु रेडक्रास में बना कंट्रोल रुम

जामताड़ा : 18 जनवरी से आयोजित होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा कदाचार मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयार है. शनिवार से परीक्षा प्रारंभ भी हो जायेगी. परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला में केंद्रों में दंडाधिकारी, पुलिस बल,उड़नदस्ता बल नियुक्त किया जा चुका है. मैट्रिक परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाया गया […]

जामताड़ा : 18 जनवरी से आयोजित होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा कदाचार मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयार है. शनिवार से परीक्षा प्रारंभ भी हो जायेगी. परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला में केंद्रों में दंडाधिकारी, पुलिस बल,उड़नदस्ता बल नियुक्त किया जा चुका है. मैट्रिक परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाया गया है

तथा इंटर परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाया गया है. प्रत्येक केंद्र पर दो दो दंडाधिकारी व एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. रेडक्रास में परीक्षा कंट्रोल रुम बनाया गया है. मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी 8 हजार 814 है. जबकि इंटर के परीक्षार्थी 5 हजार 415 हैं. सभी केंद्रो में कुल 574 वीक्षक को कार्य में लगाया गया है. जबकि 50 दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >