एक नामांकन रद्द, 17 होंगे निर्विरोध निर्वाचित

सुलतानगंज : पंचायत उपचुनाव के नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. वहीं 17 के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि पंच के 27 पद के लिए 30 नामांकन हुए थे. संवीक्षा के बाद आवश्यक कागजात के अभाव में कमरगंज […]

सुलतानगंज : पंचायत उपचुनाव के नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. वहीं 17 के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि पंच के 27 पद के लिए 30 नामांकन हुए थे. संवीक्षा के बाद आवश्यक कागजात के अभाव में कमरगंज पंचायत के वार्ड 10 की प्रत्याशी सीमा देवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. चार वार्ड से कोई नामांकन नहीं आया. 17 वार्डों से एक ही प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >