जामताड़ा : जामताड़ा चैंगायडीह जाने वाली सड़क सहित अन्य तीन सड़क की स्वीकृति को लेकर जामताड़ा विधायक द्वारा दिये बयान पर नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने विरोध जताते हुये कहा कि जामताड़ा से चेंगायडीह सड़क, मिहिजाम से जामताड़ा व चैंगायडीह से बेजड़ा घाट की सड़क की स्वीकृति पूर्व में ही हो चुकी थी. ये सड़क काफी जर्जर रहने के कारण
विभागीय स्तर से प्रपोजल पूर्व में ही सरकार के पास भेजा गया था. लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद उक्त प्रपोजल पर कार्रवाई की गयी और स्वीकृति दी गयी. नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि जामताड़ा विधायक झूठा श्रेय लेने में माहिर हैं. कहा जामताड़ा के जनता को भी मालूम है उक्त तीनों सड़कों का प्रपोजल पूर्व में सरकार के पास गया था. समय आने पर जनता विधायक को मुंहतोड़ जवाब देगी. कहा : विधायक निलंबित रहने के बावजूद भी झूठ बोलने व अपनी फोटो खिंचवाने में पीछे नहीं रहते हैं.
