झामुमो स्थापना दिवस की हो रही तैयारी

मिहिजाम : दुमका में दो फरवरी को आयोजित झामुमो के 38वां स्थापना दिवस समारोह की सफलता के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जगह-जगह तोरण द्वार निर्माण के अलावे दीवार लेखन तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है. पार्टी ने मिहिजाम के अलावे […]

मिहिजाम : दुमका में दो फरवरी को आयोजित झामुमो के 38वां स्थापना दिवस समारोह की सफलता के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जगह-जगह तोरण द्वार निर्माण के अलावे दीवार लेखन तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है. पार्टी ने मिहिजाम के अलावे जिले के हर प्रमुख मार्ग पर तोरण द्वार निर्माण में जुटी है. वैसे भी मिहिजाम संताल परगना का प्रवेश द्वार माना जाता है. इसलिए भी यहां से लेकर जामताड़ा के सतसाल पुल तक काफी संख्या में तोरण द्वार निर्माण करने की मुहीम पर काम किया जा रहा है.

पार्टी स्थापना दिवस के मंच से वर्तमान राज्य सरकार को घेरने की नीति तय की है. पार्टी के जामताड़ा जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के अनुसार स्थापना दिवस के मंच से पार्टी सुप्रीमो गुरूजी शिबू सोरेन तथा प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट पर सरकार को घेरेंगे. सरकार मनमानी करना चाहती है. उसे आदिवासी तथा मूलवासीयो के हितों की चिंता नहीं है. मंच से पार्टी इसका जमकर विरोध करेगी. साथ ही नियोजन के मसले पर भी सरकार को घेरा जायेगा. माना जा रहा है कि स्थापना दिवस पर पार्टी अपने जनाधार का शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है ताकि वह सरकार को यह बता सके कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ लोगों में बरकरार है. इसलिए गांव-गांव में पार्टी के झंडे लोगों के घरों पर लगाये गये हैं. ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सके इसके लिए पार्टी ने अपने कैडरो को स्पष्ट निर्देश दिया है ताकि पूरे जिले से लोगों की भागीदारी दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >