स्वच्छता को लेकर हुई कार्यशाला

जामताड़ा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में सोमवार को सदर अस्पताल सभा कक्ष में स्वास्थ्य भारत मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान डॉ सुबोध कुमार व मोलोनी राय ने स्वास्थ्य कर्मी को स्वास्थ्य के पाठ पढ़ाया. डॉ कुमार ने सदर अस्पताल से लेकर पीएचसीए सीएसची तक साफ रखने […]

जामताड़ा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में सोमवार को सदर अस्पताल सभा कक्ष में स्वास्थ्य भारत मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान डॉ सुबोध कुमार व मोलोनी राय ने स्वास्थ्य कर्मी को स्वास्थ्य के पाठ पढ़ाया.

डॉ कुमार ने सदर अस्पताल से लेकर पीएचसीए सीएसची तक साफ रखने की विधि को बताया. कहा जहां तहां पौलोथिन को फेंके अस्पताल में उपयोग किये जा रहे है. निडिल को सही जगह पर फेंकने को कहा गया.
कहा निडिल में वैक्टिया रहती है. अस्पताल के फर्श को झाडू से नहीं बल्कि प्रतिदिन पोछा लगाकर साफ करने को कहा गया. साथ ही चिकित्सक को मरीज को देखने के बाद व पहले हाथ जरूर 30 सैकेंड तक धोना चाहिये. मौके पर एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीपीएम दिपक कुमार गुप्ता, बिजेन्द्र कुमार पप्पू, फाल्गुनी कर्मकार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >