व्यापार मंडल का हुआ गठन, पवन कुमार साव बने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष

जिले स्तर की टीम बनाकर संगठन का संपूर्ण विस्तार किया जायेगा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में शनिवार को अखिल एकता उद्याेग व्यापार मंडल की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया. बताया जाता है कि व्यापार मंडल देश के 22 राज्यों में व्यापारियों की समस्या व उनके हितों के लिए संघर्ष कर रहा है. बैठक में मंडल का विस्तार करते हुए पवन कुमार साव (अग्रहरि) को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उसके नेतृत्व में मंडल व जिले स्तर की टीम बनाकर संगठन का संपूर्ण विस्तार किया जायेगा. मंडल के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही व्यापारियों की समस्या को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा.

बैठक में झारखंड प्रदेश के प्रदेश संगठन में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा राष्ट्रीय टीम की स्वीकृति से की गयी. इसमें पवन कुमार साव (अग्रहरि) को प्रदेश अध्यक्ष, चंचल भाटिया व रितेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता को प्रदेश महामंत्री, दीपक कुमार अग्रहरि प्रदेश संगठन मंत्री, अनीस सबलोक व कुमार विपिन बिहारी को प्रदेश सचिव व मनोज शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया है. वहीं प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल को बनाया गया है. राष्ट्रीय ऑडिट प्रभारी विमल पांडे ने संगठन पर विस्तार की चर्चा की. इस दौरान शहर के कई व्यापारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >