Jamshedpur News : टीएमएच टिनप्लेट अस्पताल : 14 कर्मियों की छंटनी का नोटिस, विरोध में 27 से अनिश्चितकालीन धरना
गोलमुरी स्थित डॉ टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटीबल फाउंडेशन (टीएमएच टिनप्लेट) ने 14 कर्मियों को छंटनी का नोटिस दिया है. इसमें एक एंबुलेंस चालक, चार अटेंडेंट, छह फार्मासिस्ट और टाटा पावर के तीन सफाई कर्मी शामिल हैं.
गोलमुरी स्थित डॉ टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटीबल फाउंडेशन (टीएमएच टिनप्लेट) ने 14 कर्मियों को छंटनी का नोटिस दिया है. इसमें एक एंबुलेंस चालक, चार अटेंडेंट, छह फार्मासिस्ट और टाटा पावर के तीन सफाई कर्मी शामिल हैं. फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ विनीता सिंह ने नोटिस जारी कर कहा है कि काम की कमी और तकनीकी कारणों से ”लास्ट इन-फर्स्ट आउट” पद्धति के तहत यह फैसला लिया गया है. जिससे कर्मियों की सेवा 16 जून से समाप्त हो जायेगी. इस फैसले के खिलाफ डॉ टीसी जॉन ट्रस्ट टीएमएच टिनप्लेट हॉस्पिटल वर्कर्स संघर्ष समिति के गोपीनाथ, मलय अधिकारी और ज्वलेश मुखी ने रविवार को साकची में प्रेस वार्ता कर एलान किया कि 27 मई (बुधवार) से बिष्टुपुर स्थित टीएमएच के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जीवन के 25 साल अस्पताल को देने के बाद आज हमें और हमारे परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया गया है. रोजगार छिनने से हमारे पास भुखमरी और आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.
श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप, मामला डीएलसी के पास
मजदूरों का आरोप है कि मामला पहले से ही उप श्रमायुक्त (डीएलसी) और टीएमएच के महाप्रबंधक के पास विचाराधीन है. ऐसे में छंटनी का नोटिस जारी करना श्रम कानून का सरेआम उल्लंघन है. कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन समाप्त नहीं होगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.