Tata Steel UISL में नौकरी का मौका! 22 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया....

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. यह अवसर कंपनी कर्मचारियों के आश्रितों और स्पेशल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए है. आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है.

जमशेदपुर: टाउन सर्विस उपलब्ध कराने वाली टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड पूर्व में जुस्को, ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. कंपनी के कर्मचारियों के आश्रितों के साथ-साथ स्पेशल कैटेगरी वार्ड के अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे.

कर्मचारी आश्रितों और स्पेशल कैटेगरी को मौका

अप्रेंटिसशिप के लिए कर्मचारी पुत्र, पुत्री, दामाद, बहू, पति और पत्नी आवेदन कर सकते हैं. कर्मचारी पुत्र एवं पुत्री के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 1 सितंबर 2008 के बीच निर्धारित की गई है. एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2002 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए. दामाद, बहू, पति और पत्नी के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2001 से 1 सितंबर 2008 तक होनी चाहिए. एससी-एसटी के लिए यह सीमा 1 सितंबर 1999 से 1 सितंबर 2008 तक है. स्पेशल कैटेगरी वार्ड के आवेदकों की जन्मतिथि 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए.

अंग्रेजी, साइंस और गणित से मैट्रिक जरूरी

आवेदक का अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों के साथ मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए. चश्मे का पावर अधिकतम प्लस-माइनस 4.0 तक मान्य होगा. उम्मीदवार का कलर विजन भी सामान्य होना जरूरी है. निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे.

एसएनटीआई में दो साल की ट्रेनिंग, स्टाइपेंड भी

चयनित उम्मीदवारों को टाटा स्टील के एसएनटीआई में दो वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण अवधि में नियमानुसार स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (एआईटीटी) पास करना होगा. एआईटीटी उत्तीर्ण करने के बाद कंपनी में आवश्यकता होने पर रोटेटिंग शिफ्ट में नियुक्ति का अवसर मिल सकता है. हालांकि नियुक्ति कंपनी की जरूरत और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >