Snooker and billiards: अनिश पारिख व स्नेहांशु ने जीता खिताब

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 May 2026 10:29 PM

विज्ञापन

झारखंड स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के पुरुष स्नूकर चैंपियनशिप में हजारीबाग के स्नेहांशू विजेता बने. वहीं, अनिश पारिख उपविजेता रहे. बिलियर्डस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के अनिश पारिख पहले व अमन कुमार दूसरे स्थान पर रहें. पुरुष सिक्स रेड में अनिश पारिख ने खिताब जीता. स्नेहांशू को दूसरे स्थान मिला. अंडर-21 स्नूकर प्रतियोगिता में रांची के आयुष कुमार ने खिताब अपने नाम किया. रांची के अर्श कुमार को दूसरे स्थान मिला. महिला बिलियर्डस , स्नूकर व सिक्स रेड इवेंट में जमशेदपुर की सुष्मा खनाल पहले, प्रतिमा कुमारी दूसरे स्थान पर रही. लगभग 13 दिन तक चले इस प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने शिरकत की. रविवार को यूनाइटेड क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतुल टांक विजेता बने. अनिल कुमार व अभिनव और डॉ आसिफ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में टॉप टू में शामिल खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola