महाराष्ट्र हितकारी मंडल की नयी टीम घोषित, शिल्पा साने बनीं अध्यक्ष

महाराष्ट्र हितकारी मंडल की नयी टीम घोषित, शिल्पा साने बनीं अध्यक्ष

jamshedpur.महाराष्ट्र हितकारी मंडल ने अपने गौरवशाली 110 वर्ष पूरे कर 111वें वर्ष में कदम रखा है. रविवार को मंडल के सभागार में आयोजित वार्षिक आम सभा में भारी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी में वर्ष 2026-27 के लिए नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. चुनाव अधिकारी धीमान शाह की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ. नयी समिति में शिल्पा साने को अध्यक्ष, रामचंद्र जोशी को उपाध्यक्ष, अजित बिलोलीकर व प्रभात देव को सचिव और अजित जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया है. राहुल खेडकर, प्राची राजे, कुणाल पाटणकर व संजय पागे कार्यकारिणी सदस्य और आकाश व पवन जोशी ऑडिटर नियुक्त हुए. सभा का संचालन शांतिलाल शंभरकर ने किया. मौके पर विश्वस्त वसंत खले, डॉ उन्मेष लुकतुके, उल्हास साने और रवींद्र साठये उपस्थित थे. नयी टीम ने संकल्प लिया कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नए सामाजिक प्रकल्पों को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे.

गौ माता के सम्मान के लिए बने केंद्रीय कानून, सौंपा गया ज्ञापन

jamshedpur.गौ सम्मान समिति, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और गौ भक्तों ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया. जिसमें गौ माता को सम्मान देने के लिए केंद्रीय कानून बनाने, देसी गौ वंश को राष्ट्र अराध्य के रूप में संवैधानिक मान्यता देने, नंदी शाला बनाने, गौ वंश की राजमार्ग सुरक्षा व चिकित्सा, गव्य आधारित अर्थव्यवस्था आदि की मांग की गयी है. ज्ञापन में 7725 व्यक्तियों के हस्ताक्षर हैं. पिछले एक महीने से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में गौ सम्मान अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था. प्रतिवेदन देने वालों में हरियाणा के स्वामी विक्रम गोपाल, सुरेश लाल, अनिल, विनय शर्मा, हरीश वर्मा व अन्य शामिल थे. सर्वप्रथम सभी साकची स्थित जुबली पार्क के पास इकट्ठा हुए. वहां से भजन-कीर्तन करते अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा गया. जुगसलाई मारवाड़ी समाज की ओर से सभी के लिए भोग और शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY PRASAD

SANJAY PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >