जमशेदपुर. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है. लोयोला कोल्ट्स की टीम 11 मैचों में सभी मैच जीतकर कुल 44 अंक के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, लोयोला कोल्ट्स की टीम ने ए डिवीजन लीग के लिए भी पात्रता हासिल कर ली है. टाटा सेरसा की टीम 11 मैचों में से 10 मैच में जीत दर्ज करते हुए कुल 40 अंक के साथ उपविजेता बनी. लोयोला कोल्ट्स की टीम बी डिवीजन लीग के अपने अंतिम मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया. कीनन में रविवार को खेले गये इस मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में तीन विकेट पर 86 रन बनाए. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 12.1 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्लेयर ऑफ द मैच दुलाचंद महतो ने शानदार 54 रनों की पारी खेली. विजेता लोयोला कोल्ट्स व उपविजेता टाटा सेरसा की टीम को डीएसपी भोला प्रसाद, जेएससीए के कमेटी मेंबर परवेज खान, पूर्व रणजी क्रिकेटर विक्टर जोसेफ, जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया.
Jsca b division: अपने पूरे ग्यारह मैच जीतकर लोयोला कोल्ट्स बना चैंपियन
जमशेदपुर. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है.
