जेएससीए स्कूल लीग अगले आदेश तक स्थगित

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली जमशेदपुर स्कूल लीग को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली जमशेदपुर स्कूल लीग को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. उक्त फैसला शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लिया गया है. जेएससीए स्कूल लीग की शुरुआत 22 अप्रैल सोमवार से निर्मल महतो स्टेडियम में होना था. जेएससीए स्कूल लीग में कुल 25 स्कूल टीमें खेलती हैं. स्कूल लीग का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में होना था. सभी टीमों को छह अलग-अलग ग्रुपों में विभाजीत किया गया है. वहीं, जेएससीए ए डिवीजन व बी डिवीजन लीग के मैचों के समय में बदलाव किया गया है. बी डिवीजन का मैच सुबह साढ़े सात बजे व ए डिवीजन का मैच आठ बजे से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >