Jsca school league :बेल्डीह चर्च स्कूल की टीम 64 रनों से जीती

शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में बेल्डीह चर्च की टीम ने आरके मिशन बिष्टुपुर को 64 रन से हराया.

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में बेल्डीह चर्च की टीम ने आरके मिशन बिष्टुपुर को 64 रन से हराया. बेल्डीह चर्च की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में दस विकेट पर 108 रन बनाए. नेहाल कुमार मछुआ ने 32 रनों की पारी खेली. रामकृष्ण मिशन की ओर से युवराज और आयुष ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में रामकृष्ण मिशन की टीम 9.3 ओवर में 44 रन पर सिमट गयी. बेल्डीह चर्च की ओर से सौरभ कुमार ने छह व समरप्रताप वीर सिंह ने दो विकेट लिये. सौरभ कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >