जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और एफसी गोवा के बीच शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. यह मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क और फैनकोड पर किया जायेगा. इस मैच को दोनों ही टीमें जीतना चाहेगी. जमशेदपुर की टीम दस मैचों में 18 अंक के साथ पांचवें व एफसी गोवा 19 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. दोनों टीमें चाहेंगी की जीत दर्ज करके अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाये. फिलहाल मोहन बागान की टीम 20 अंक के साथ शीर्ष पर है. मैच से पूर्व जेएफसी के हेड कोच ओवन कॉयल ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर भरोसा है. कल हमारा मुकाबला एक अच्छी टीम से है. जो, अच्छा प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर पहुंची है. वहीं, एफसी गोवा के हेड कोच मनोलो मार्केज ने कहा कि हमें इस मैच में सर्तक रहने की जरूरत है. हमारे पास टॉप पर पहुंचने का अच्छा मौका है. दोनों टीमों के बीच आइएसएल में अभी तक कुल 16 मैच खेले गये हैं. इसमें सात मैच गोवा ने व छह मैच जमशेदपुर ने जीते हैं. वहीं, 3 मैच ड्रॉ रहा है.
Jfc vs fc goa : जेएफसी और गोवा की भिड़ंत आज
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और एफसी गोवा के बीच शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.
