Jamshedpur News : चक्कर के बाद गिरी युवती की मौत, चुनाव में थी वॉलंटियर

Jamshedpur News: घाटशिला थाना क्षेत्र के राजस्टेट स्थित भुइयांपाड़ा निवासी गोपाल नमाता की पुत्री पिंकी नमाता (18) की 13 नवंबर को सिर दर्द होने के बाद अचानक मौत हो गयी.

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र के राजस्टेट स्थित भुइयांपाड़ा निवासी गोपाल नमाता की पुत्री पिंकी नमाता (18) की 13 नवंबर को सिर दर्द होने के बाद अचानक मौत हो गयी. पिंकी 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दिन बूथ पर वॉलेंटियर का काम कर रही थी. चुनाव के बाद घर लौटी और खाना खाकर सो गयी. उठने के बाद अचानक सिर चक्कर देने से वह गिर गयी. इसी दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलने पर 14 नवंबर को विधायक रामदास सोरेन शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया. मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, सुखलाल हांसदा, विकास मजूमदार, छाया रानी साव, जुझार सोरेन, कन्हाई मुर्मू, अंकुर काउरी, संदीप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >