जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न हो गया. इसमें लगभग 365 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सीनियर बालिका ग्रुप में दीपिका लोहरा पहले, अद्विका अनंती दूसरे , पलक भीम शंकर तीसरे स्थान पर रही. सीनियर बालक ग्रुप में मोहित कुमार पहले स्थान पर रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आइबीएमडी , टाटा स्टील के विभाग अध्यक्ष निखिल खरे, अखिलेश मिश्रा एवं चिंटू सिंह , महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष सुधा झा, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा उपस्थित रहे. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का चयन किया जायेगा, जो स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी.
Yogasana sports : सीनियर बालिका ग्रुप में दीपिका लोहार चैंपियन
पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न हो गया.
